Chandigarh ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय को साहिल चावर व वार्ड 4 की टीम ने किया सम्मानित, सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा द्वारा राजबीर सिंह भारतीय को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साहिल चावर, स्टेट यूथ कांग्रेस प्रवक्ता एवं वार्ड टीम की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह में वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती रफ़ीकन साबरी, साहिल चावर, स्टेट यूथ कांग्रेस प्रवक्ता, सुभाष धीमान चैयरमेन, सीनियर लीडर, पंकज ठाकुर, ब्लॉक-4 प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ कांग्रेस, राज सिंह, वाइस ब्लॉक प्रेसिडेंट, मनीष यादव, यूथ ब्लॉक प्रेसिडेंट, हिमांशु सैनी, यूथ ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजबीर सिंह भारतीय को मिली नई जिम्मेदारी से सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक अधिकारों और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। बैठक में आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राजबीर सिंह भारतीय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष राकेश बहादुर ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाज के जरूरतमंद, वंचित और कमजोर वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की प्रगति और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। साथ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, श्री तेजपाल तंवर और श्री मुकेश शर्मा । next post नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार गलत टिकटें बांटीं तो राजीव मेमोरियल सोसाइटी करेगी कड़ा विरोध You may also like हलाल सनातन विरोधी अवधारणा है : सरदार रवि... October 3, 2026 StART UP PUNJAB signed MoUs with T-Hub and... October 3, 2026 ਦੈਨਿਕ ਜਾਗਰਣ ਗਰੁੱਪ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਫਿਲਮ ਫੈਸਟੀਵਲ... October 3, 2026 गौ-सेवक मोहन राणा की याचिका पर पंजाब एवं... October 3, 2026 डीएडी का काम देश की रक्षा करने वालों... October 3, 2026 ण्डीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की भव्य धूम,... October 3, 2026 गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के... October 3, 2026 शिव धाम आश्रम ने रेड क्रॉस ओल्ड एज... October 3, 2026 विश्व हृदय दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता सत्र... October 3, 2026 संवैधानिक मूल्यों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित October 3, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.