ChandigarhUTs यूटी स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में शारदा सर्वहितकारी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक by Gurdeep Singh October 26, 2026 written by Gurdeep Singh October 26, 2026 7FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ : शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैक्टर 40-डी के विद्यार्थियों ने यूटी विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न अंतर-विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कुश्ती, मुक्केबाजी, जूडो और ताइक्वांडो जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। कुश्ती : कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में विद्यालय के कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 44 पदक अपने नाम किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 14 रजत और 18 कांस्य पदक शामिल हैं। मुक्केबाजी : मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगा दिए। जूडो : जूडो प्रतियोगिता में कक्षा 9-सी की दीक्षा ने कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया। ताइक्वांडो : ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कक्षा छठी- सी के अरमान मलिक ने स्वर्ण पदक, जबकि कक्षा आठवीं-ए के रुद्रांश ने कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल कुशलता का परिचय दिया।इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रतिफल है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय श्री पी. एस. खिमटा जी ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की इस सफलता का उत्सव साझा करने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।विद्यालय परिवार को अपने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर गर्व है। विद्यालय उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और आशा करता है कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे और विद्यालय का नाम इसी प्रकार स्वर्णिम अक्षरों में लिखते रहेंगे। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने करवाई आंखों की जांच next post सारंगपुर के नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में सामूहिक यज्ञ का हुआ आयोजन चण्डीगढ़ : You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन सत्य, तपस्या और... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.