Home » मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रह्म ऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज में माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन

मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन सानिध्य में ब्रह्म ऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज में माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ ::अंतर्राष्ट्रीय ब्रह्म ऋषि मिशन, चंडीगढ़ द्वारा नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य पर सेक्टर-19 स्थित ब्रह्म ऋषि योग ट्रेनिंग कॉलेज में एक भव्य माता रानी की चौकी का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन सानिध्य और छत्रछाया में अत्यंत श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष रामधन अग्रवाल ने बताया की
चौकी के शुभ अवसर पर मिशन से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण कार्यक्रम में शामिल हुए। भक्तों ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाई और एक से बढ़कर एक सुरीले व भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। पूरा परिसर माता जी के जयकारों और कीर्तन की पावन ध्वनियों से गुंजायमान हो उठा, जिससे उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्ति के रस में सराबोर नजर आए।
इस आध्यात्मिक समागम में उपस्थित संगत को अपने दिव्य प्रवचनों से निहाल करते हुए मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने माता रानी के नौ अलौकिक रूपों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।
स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा कि माँ दुर्गा के नौ रूप—शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री—मानव जीवन को सकारात्मक ऊर्जा, शक्ति, बुद्धि और संयम की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने भक्तों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम इन नौ रूपों के मूल गुणों को अपने जीवन में उतार लें, तो हर प्रकार के कष्टों और विकारों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने माँ की कृपा के कई प्रसंग और भक्त धन्ना जाट की कथा सहित भक्ति के कई प्रेरक किस्से भी सुनाए।
कार्यक्रम के समापन पर माता जी की पावन आरती उतारी गई। इसके बाद मिशन की ओर से उपस्थित सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया गया।

You may also like

Leave a Comment