ChandigarhDelhiHaryanaLatest AAP की शिक्षा क्रांति की पोल उसके अपने विधायक खोल रहे हैं, शिक्षकों पर लाठीचार्ज कर रही भगवंत मान सरकार: तरुण चुग by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 4FacebookTwitterPinterestEmail भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की तथाकथित शिक्षा क्रांति की पोल अब उसके अपने ही विधायक खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार के अपने विधायक सरकारी स्कूलों की बदहाली पर सवाल उठा रहे हों, तो इससे स्पष्ट है कि सरकार के दावों और जमीन की हकीकत में कितना बड़ा अंतर है। तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में कहीं बच्चे हैं तो बैठने के लिए बेंच नहीं हैं, कहीं बेंच हैं तो छत नहीं है और कई जगह बुनियादी सुविधाओं का ही अभाव है। यह वही सरकार है जिसने सत्ता में आने से पहले और बाद में शिक्षा क्रांति के बड़े-बड़े दावे किए थे। उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने शिक्षा क्रांति का नारा दिया था, आज उसी सरकार के कार्यकाल में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। कच्चे कंप्यूटर शिक्षकों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है। पंजाब में कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर सवाल तरुण चुग ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य वर्गों के साथ पुलिस कार्रवाई की घटनाएं चिंता पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था का अर्थ केवल अपराध पर नियंत्रण नहीं है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा, कानून का निष्पक्ष पालन और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार की रक्षा भी है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले नागरिकों और कर्मचारियों के साथ कानून के दायरे में और सम्मानजनक व्यवहार हो। तरुण चुग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद को मास्टर का बेटा बताते हैं, लेकिन उनके शासन में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा विरोधाभास पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में और क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि केवल नारों से शिक्षा व्यवस्था नहीं बदलती। पंजाब को स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक, बेहतर बुनियादी ढांचा, आधुनिक सुविधाएं और शिक्षकों के सम्मान की आवश्यकता है। तरुण चुग ने कहा कि एक तरफ पंजाब की सड़कों पर शिक्षक और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अमृतसर को शिक्षा, रोजगार, कनेक्टिविटी, पर्यटन और आधुनिक बुनियादी ढांचे का केंद्र बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। अमृतसर के 450 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहर में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर अमृतसर-गुरदासपुर सहित सीमावर्ती क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग भी रखी है, ताकि इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा, शोध और आधुनिक शिक्षा का प्रमुख केंद्र विकसित हो सके। तरुण चुग ने कहा कि अमृतसर की कनेक्टिविटी भी उनकी प्राथमिकताओं में रही है। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से अमृतसर को जोड़ने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ लगातार प्रयास किए गए। अमृतसर में वंदे भारत ट्रेन शुरू कराने के लिए उन्होंने रेल मंत्री से कई बार मुलाकात की और आज अमृतसर को वंदे भारत की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों, अमृतसर में आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थान की आवश्यकता, अनाज मंडी और फ्रूट मंडी सहित शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लगातार केंद्र सरकार के सामने उठाया गया है। तरुण चुग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्री हरमंदिर साहिब के आसपास विकसित हेरिटेज वॉक ने गुरु नगरी की विरासत को नया स्वरूप दिया है। दुर्गियाना मंदिर के आसपास भी विकास और सौंदर्यीकरण के कार्य हुए हैं तथा PRASAD योजना के माध्यम से धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि अमृतसर उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का विषय है। अमृतसर के युवाओं को रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्किलिंग के अवसर मिलें, पर्यटन को बढ़ावा मिले और गुरु नगरी विश्वस्तरीय शहर के रूप में विकसित हो, इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे। तरुण चुग ने कहा, “AAP की तथाकथित शिक्षा क्रांति की पोल आज उसके अपने विधायक और पंजाब के शिक्षक खोल रहे हैं। भगवंत मान सरकार को नारों से बाहर निकलकर स्कूलों की जमीन पर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। पंजाब सरकार को कानून-व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर भी जवाब देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अमृतसर के विकास के लिए लगातार काम कर रही है और मैं अमृतसर के हितों की आवाज हर मंच पर मजबूती से उठाता रहूंगा।” 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सिंगापुर स्थित प्रसिद्ध सनटेक कन्वेंशन और एक्सहिबिशन सेंटर का अवलोकनकरते हुए। साथ में हैंउद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और वरिष्ठ अधिकारीगण। next post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का सिंगापुर पहुंचने पर स्वागत करते हुए। You may also like ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤੀ ਮਹਿਲਾ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਨੇ... October 5, 2026 ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤ ਦਾ ਤਿਰੰਗਾ ਇੱਕ ਵਾਰ... October 5, 2026 ਅੱਜ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਕੈਡਮੀ, ਫਿਲੌਰ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ... October 5, 2026 ਏਸ਼ੀਆਈ ਖੇਡਾਂ ‘ਚ ਭਾਰਤੀ ਪੁਰਸ਼ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਨੇ... October 5, 2026 ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਕਲਾ ਪ੍ਰੀਸ਼ਦ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਗਏ... October 5, 2026 ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਰੋਸ਼ਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬਿਹਤਰ... October 5, 2026 ਪਹਿਲੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ... October 5, 2026 ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਿੰਦਵੜੀ ਵਿਖੇ ਲੋਕਾਂ... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नई दिल्ली... October 5, 2026 हवन-यज्ञ और कृष्ण-सुदामा प्रसंग के साथ श्रीमद्भागवत कथा... October 5, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.