Home » राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने चण्डीगढ़ में संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को किया संबोधित

राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने चण्डीगढ़ में संगठनात्मक बैठक में पदाधिकारियों को किया संबोधित

by Gurdeep Singh

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ राष्ट्रीय प्रभारी सागर रायका तथा पानीपत की पूर्व मेयर श्रीमती अवनीत कौर की उपस्थिति रही।
बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन करने तथा ओबीसी समाज के बीच निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में संगठनात्मक विस्तार, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
चंडीगढ़ प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य, राष्ट्रीय प्रभारी सागर रायका एवं श्रीमती अवनीत कौर का चंडीगढ़ आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। इससे संगठन को नई दिशा देने तथा समाज के बीच संगठन की भूमिका को और प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण के संकल्प को दोहराया गया।

You may also like

Leave a Comment