Home » सारंगपुर के नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में सामूहिक यज्ञ का हुआ आयोजन चण्डीगढ़ :

सारंगपुर के नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में सामूहिक यज्ञ का हुआ आयोजन चण्डीगढ़ :

by Gurdeep Singh

गांव सारंगपुर के नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखंड साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत सामूहिक यज्ञ किया गया। गायत्री मानस चेतना केन्द्र और नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर सारंगपुर चंडीगढ़ के मुख्य व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि यज्ञ की प्रक्रिया को वैदिक कर्मकांड द्वारा युवा बालक बालिकाओं ने बड़ी परिपक्वता से आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा द्वारा रचित कर्मकांड भास्कर के आधार पर सम्पन्न कराया।स्थानीय श्रद्धालुओं सहित अन्य क्षेत्रों से पधारे याजकों ने भी यज्ञ में भाग लिया। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर देवदक्षिणा पूर्णाहुति के साथ खीर की आहुतियां दी गईं।  इस अवसर पर आयोजक गायत्री परिवार ट्रस्ट चण्डीगढ़ के प्रतिनिधि शाम लाल गुप्ता ने अखिल भारतीय गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आचार्यश्री ने विभिन्न विषयों पर लगभग 3200 से भी अधिक पुस्तकों का निर्माण किया। यज्ञ के उपरांत लगभग दो सौ याजकों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

You may also like

Leave a Comment