Home » स्वर्गीय मलकीत सिंह बुटेरला की याद में रक्तदान शिविर लगाया

स्वर्गीय मलकीत सिंह बुटेरला की याद में रक्तदान शिविर लगाया

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के पार्षद और चंडीगढ़ कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक हरदीप सिंह बुटरला ने अपने भाई, स्वर्गीय मलकीत सिंह की पुण्यतिथि पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसके साथ ही शिविर में मुफ्त दांतों की जांच, स्वास्थ्य और वेलनेस सेवाएं, ब्लड टेस्टिंग और डाइट से जुड़ी सलाह जैसी सुविधाएं भी दी गईं, जिससे वहां आए लोगों को मुफ्त जांच का लाभ मिला।
शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय मलकीत सिंह बुटेरला की पत्नी बीबी सतनाम कौर ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और पौधे देकर सम्मानित भी किया।

आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजयपाल, महासचिव सनी औलख, मोहाली जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर और दिल्ली के विधायक अखिलेश त्रिपाठी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने इस सामाजिक पहल के लिए बुटेरला परिवार की सराहना की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।

पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला ने बताया कि सेक्टर 16 अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने शिविर में कुल 105 यूनिट रक्त के यूनिट एकत्र किए।

इस मौके पर चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर जसमानप्रीत सिंह, पार्षद कंवर राणा, अंजू कत्याल और जसविंदर कौर, कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जुझार सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक गुरप्रीत बढहेड़ी और मंजीत राणा, मनोहर लाल धीमान अध्यक्ष दुर्गा माता मंदिर, सेक्टर 41 और अनीता अध्यक्ष, कीर्तन मंडली मंदिर सेक्टर 41 सहितअन्य लोग भी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment