ChandigarhLatest स्वास्थ्य चेतना हेतु स्कूलों में बनें हर्बल प्लांट्स लगाएं by Gurdeep Singh October 8, 2026 written by Gurdeep Singh October 8, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail स्कूलों में हर्बल वाटिका की स्थापना से दुर्लभ प्लांट्स की जानकारी बढ़ाने के साथ ही विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जा सकेगा, ये कहना है विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के पर्यावरण संयोजक एवं एनवायरमेंटलिस्ट ओम प्रकाश मनौली का। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों तथा पर्यावरण का स्वास्थ्य समृद्ध हो सकेगा। कुकमा, भुज में संपन्न तीन दिवसीय विद्या भारती अखिल भारतीय पर्यावरण कार्यशाला के निष्कर्षों की जानकारी देते हुए मनौली ने बताया कि छात्रों व समाज में पर्यावरण चेतना जगाने के लिये संगठित प्रयासों, नियमित संवाद, अनुभव-साझाकरण एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता है। इसमें उत्तर क्षेत्र के सभी स्कूलों में हर्बल वाटिका स्थापना के लिये जानकारी साझा करना भी जरूरी है। जिससे ग्रीन स्कूल प्रोजेक्ट के लक्ष्य हासिल किए जा सकेंगे।मनौली ने बताया कि अखिल भारतीय पर्यावरण प्रभारी बालकृष्ण के नेतृत्व में विभिन्न प्रांतों से 49 पर्यावरण विषय से जुड़े पर्यावरणविदों ने हर्बल गार्डन, हर्बल प्लांट्स नर्सरी स्थापना एव हरबोरियम की स्थापना के लक्ष्यों पर मंथन किया। साथ ही प्रदूषण से बचने के लिये पत्तों द्वारा खाद बनाने पर बल दिया गया। इसके अलावा चंडीगढ़ की सहसंयोजिका अंजलि कपूर को पर्यावरण सचेतक ई-पत्रिका, रूपेंद्र पटियाल को टिशु कल्चर और आर.के. विश्नोई को जैविक खाद के प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post मनीमाजरा में युवाओं से सीधा संवाद, नशे से दूर रहने की अपील की थाना प्रभारी ने next post पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन You may also like चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय... October 29, 2026 वाल्मीकि दयावान प्रभु जी मेरे अवगुण चित ना... October 29, 2026 भवन विद्यालय के वार्षिक मेगा फेट ‘एनचांटे ’26’... October 29, 2026 इनर व्हील क्लब चण्डीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने हर्षोल्लास... October 29, 2026 सीटीयू यूनियन के चुनाव इस बार शेर और... October 29, 2026 व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के... October 29, 2026 श्री विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मोत्सव पर रक्तदान... October 29, 2026 H.S.H Hereditary Prince Alois और H.R.H Hereditary Princess... October 28, 2026 आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से... October 28, 2026 सरहदी ग्लोबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क... October 28, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.