Uncategorized हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला बागवानी फसलों की खेती के लिए किसानों को मिलेगा भारी अनुदान by Gurdeep Singh September 28, 2026 written by Gurdeep Singh September 28, 2026 19FacebookTwitterPinterestEmail हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से ‘बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान प्रावधान’ योजना लागू की गई है। उद्यान विभाग हरियाणा के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार राज्य के किसानों को फल, सब्जी, फूल, मसाले और खुशबूदार पौधों की खेती करने पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है। इस योजना के तहत आवेदन और अनुदान की सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार फलों के नए बाग लगाने तथा मसालों की खेती पर अधिकतम 5 एकड़ तक का लाभ लिया जा सकता है। वहीं सब्जियों की खेती के लिए सामान्य वर्ग के किसान अधिकतम 5 एकड़ तथा अनुसूचित वर्ग के किसान 1 एकड़ तक का लाभ ले सकते हैं, जबकि फूलों एवं खुशबूदार पौधों की खेती पर यह सीमा 5 एकड़ तक तय की गई है। प्रवक्ता ने आगे अनुदान की राशि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नए बाग लगाने पर किसानों को ₹24,500 से ₹1,40,000 प्रति एकड़ तक का अनुदान दिया जाएगा। सब्जियों की खेती के लिए सामान्य वर्ग को ₹15,000 प्रति एकड़ तथा अनुसूचित वर्ग को ₹25,500 प्रति एकड़ की दर से अनुदान दिया जाएगा, जो कि मल्चिंग, लो टनल, ड्रिप या बांस की स्टेकिंग जैसे एकीकृत मॉडल अपनाने पर ही देय होगा। इसी प्रकार मसालों की खेती पर ₹15,000 से ₹30,000 प्रति एकड़, फूलों की खेती पर ₹8,000 से ₹40,000 प्रति एकड़ और खुशबूदार पौधों की खेती पर ₹8,000 प्रति एकड़ अनुदान का प्रावधान किया गया है। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अनुदान की यह पूरी राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल और ‘हॉर्टनेट’ (Hortnet) पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों के पास व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाते का पूर्ण विवरण (खाता संख्या, बैंक नाम, शाखा व आईएफएससी कोड) तथा आवश्यक होने पर अनुसूचित वर्ग का प्रमाण-पत्र होना जरूरी है। उन्होने राज्य के सभी इच्छुक किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए किसान अपने संबंधित जिला उद्यान अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या फिर टोल-फ्री नंबर 1800-180-2021 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट www.hortharyana.gov.in अथवा ई-मेल horticulture@hry.nic.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए। next post भारतीय संस्कृति और धर्म की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व : डॉ. राजेश भाटिया You may also like Ashok Singhal’s life remains an inspiration for commitment... October 16, 2026 ਅੱਜ ਗੁਜਰਾਤ ਦੇ ਭਗਵਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਸਵਾਮੀਨਾਰਾਇਣ ਸੰਸਥਾਨ (ਸਰਧਾਰ... October 12, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़... October 9, 2026 बजरंग बली के भक्तों के अदालत से बरी... October 8, 2026 श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के... October 7, 2026 हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा राजकीय... October 7, 2026 जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा... October 6, 2026 ਅੱਜ ਹਲਕਾ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਦੇ ਪਿੰਡ ਘਣੀਏ ਕੇ... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़... October 5, 2026 हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला... October 3, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.