Home » अधिकारियों को कई बार दी जानकारी, फिर भी कार्रवाई का इंतजार; स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराज़गी

अधिकारियों को कई बार दी जानकारी, फिर भी कार्रवाई का इंतजार; स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराज़गी

by Gurdeep Singh

माड़ी वाला टाउन में मकान नंबर 2453 के पास स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी शिकायत 24 सितंबर 2026 को संबंधित जूनियर इंजीनियर को दी गई थी। इसके बाद भी कई दिन बीत जाने के बावजूद स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं की गई।

समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क किया और नीचे से लेकर उच्च अधिकारियों तक मामले की जानकारी दी। बार-बार याद दिलाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है।

स्थानीय निवासी अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह, बाबा किराना स्टोर सहित अन्य लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होना चिंता का विषय है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए और शिकायत के बाद कार्रवाई में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।

[  97808 24151 ]

You may also like

Leave a Comment