Chandigarh ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय को साहिल चावर व वार्ड 4 की टीम ने किया सम्मानित, सामाजिक न्याय और संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प by Gurdeep Singh October 3, 2026 written by Gurdeep Singh October 3, 2026 15FacebookTwitterPinterestEmail ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा द्वारा राजबीर सिंह भारतीय को चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर साहिल चावर, स्टेट यूथ कांग्रेस प्रवक्ता एवं वार्ड टीम की ओर से उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साथियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सम्मान समारोह में वरिष्ठ महिला नेत्री श्रीमती रफ़ीकन साबरी, साहिल चावर, स्टेट यूथ कांग्रेस प्रवक्ता, सुभाष धीमान चैयरमेन, सीनियर लीडर, पंकज ठाकुर, ब्लॉक-4 प्रेसिडेंट, चंडीगढ़ कांग्रेस, राज सिंह, वाइस ब्लॉक प्रेसिडेंट, मनीष यादव, यूथ ब्लॉक प्रेसिडेंट, हिमांशु सैनी, यूथ ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं साथी मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजबीर सिंह भारतीय को मिली नई जिम्मेदारी से सामाजिक न्याय, समानता, संवैधानिक अधिकारों और समाज के वंचित वर्गों की आवाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। बैठक में आगामी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन को बूथ एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने तथा चुनावी तैयारियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राजबीर सिंह भारतीय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऑल इंडिया आंबेडकर महासभा के अध्यक्ष राकेश बहादुर ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाज के जरूरतमंद, वंचित और कमजोर वर्गों की समस्याओं को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की प्रगति और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। साथ में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्रीमती बिमला चौधरी, श्री तेजपाल तंवर और श्री मुकेश शर्मा । next post नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस बार गलत टिकटें बांटीं तो राजीव मेमोरियल सोसाइटी करेगी कड़ा विरोध You may also like नारी सम्मान को समर्पित रहा सेक्टर 24 का... October 21, 2026 बाल रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सैक्टर 43 बी... October 21, 2026 श्री राम जानकी सेवा मंडल, सेक्टर 45-डी में... October 21, 2026 It was a pleasure to meet Haryana Chief... October 19, 2026 आ रहे हैं वो मेरे साईं… October 19, 2026 वार्ड नंबर 09, गाँव दरिया में इंद्रजीत सिंह... October 19, 2026 चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद... October 19, 2026 पीजीजीसी-46 में स्टार्टअप के कानूनी पहलुओं पर सत्र... October 19, 2026 डॉ. अंजना गर्ग को मिला प्रतिष्ठित ‘अग्ररत्न सम्मान’ October 19, 2026 ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गुजरात... October 19, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.