Home » वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से दिलशाद अली ने भी दावेदारी जताई

वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से दिलशाद अली ने भी दावेदारी जताई

by Gurdeep Singh

चण्डीगढ़ : कांग्रेस के माइनॉरिटी विंग के जिला अध्यक्ष दिलशाद अली ने वार्ड नंबर 10 (सेक्टर 27, 28 व 29) से इस बार अल्पसंख्यक समुदाय को टिकट देने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

दिलशाद अली ने बताया कि इस वार्ड में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय की बसावट है और ये सभी हमेशा ही कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए एकमुश्त वोट करते हैं और इनकी बदौलत यहां से पिछले कई वर्षों से लगभग हर बार कांग्रेस उम्मीदवार ही विजयी होता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले लगभग दो दशकों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

दिलशाद अली के इस वार्ड से टिकट पर दावा ठोकने से कांग्रेस की ओर से टिकट के चाहवानों की सूची और लंबी हो गई है जिनमें रणजोत सिंह रौनी व संजीव शर्मा आदि प्रमुख हैं।

You may also like

Leave a Comment