ChandigarhLatest अधिकारियों को कई बार दी जानकारी, फिर भी कार्रवाई का इंतजार; स्थानीय लोगों में बढ़ी नाराज़गी by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 10FacebookTwitterPinterestEmail माड़ी वाला टाउन में मकान नंबर 2453 के पास स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी शिकायत 24 सितंबर 2026 को संबंधित जूनियर इंजीनियर को दी गई थी। इसके बाद भी कई दिन बीत जाने के बावजूद स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं की गई। समाजसेवी कुलवंत जग्गा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क किया और नीचे से लेकर उच्च अधिकारियों तक मामले की जानकारी दी। बार-बार याद दिलाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। स्थानीय निवासी अमनदीप सिंह, मनजीत सिंह, बाबा किराना स्टोर सहित अन्य लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब होने के कारण रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होना चिंता का विषय है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए और शिकायत के बाद कार्रवाई में हुई देरी की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े। [ 97808 24151 ] 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post गांधी जयंती एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर नाटक *”बापू का संदेश – हमारा संकल्प” का सफल मंचन next post अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चयनित हुई शॉर्ट फिल्म ‘गॉड्स डू नॉट फॉलो’, मनीषा ने चमकाया नाम You may also like मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन... October 26, 2026 दिनेश दिक्षित को पंजाब भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल में... October 26, 2026 आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे... October 26, 2026 त्योहारों के सीजन में व्यापारियों के हितों पर... October 26, 2026 पीजीजीसी-46 में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को... October 26, 2026 नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और... October 26, 2026 जाट भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में... October 26, 2026 वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से... October 26, 2026 चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने प्रशासक से व्यापारिक समस्याओं... October 26, 2026 नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा विषय पर आधारित... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.