Chandigarh साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail आज शिरडी के साईं बाबा का 108वां महासमाधि दिवस था। बाबा ने 15 अक्तूबर, 1918 को विजयदशमी के दिन शिरडी में समाधि ली थी। इस अवसर पर यहाँ से. 29 स्थित श्री साईं धाम में बाबा का महासमाधि दिवस मनाया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध गायक परवीन मुद्गल ने इस अवसर पर साईं संध्या के तहत साईं बाबा के भजनों का गुणगान किया, जिसमें उन्होंने आ रहे हैं वो मेरे साईं, मुझे तुमने बाबा बहुत कुछ दिया है, हमसे रूठो ना बाबा, बड़ी दूर से हैं आये कुछ ग़म तुझे सुनाने, साईं तेरे यहां कमी नहीं, इस दिल का हाल बाबा तू जाने आदि दिल को छू लेने वाले भजन गाकर भक्तों को निहाल कर दिया। इससे पहले रोजाना की भांति सुबह कांकड़ आरती हुई व तत्पश्चात आज विशेष आयोजन के तहत साईं जी का मंगल स्नान हुआ जिसमें पुरुष भक्तजनों ने अपने हाथों से बाबा को स्नान करवाया। उसके बाद बाबा का श्रृंगार हुआ व बाबा को नाश्ता भोग अर्पण के बाद महिला भक्तों द्वारा बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात 8 घंटे का लगातार साईं सच्चरित्र का पाठ हुआ। मंदिर में सुबह से भक्तजन लाइनों में लग गए थे व सारा दिन बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता लगा रहा। मंदिर को आकर्षक लाइटों एवं फूलों से सजाया गया था। देर शाम को बाबा को भोग के बाद भक्तों के लिए अटूट भंडारे का आयोजन भी किया गया था। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post ਹਲਕਾ ਮਜੀਠਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗਦਰਜ਼ਾਦਾ ਵਿਖੇ ਆਪਣੇ ਸੁਨੇਹੀਆਂ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚ ਉਨਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਦਾ ਹਾਲ-ਚਾਲ ਜਾਣਿਆ। ਅਰਦਾਸ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਸਭ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਅਤੇ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖਸ਼ਣ। next post चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया You may also like भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Memorandum Submitted to Punjab Chief Secretary Demanding Formation... October 16, 2026 सीबीसी के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त सचिव दीपर्वा लाकड़ा... October 16, 2026 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईएमए,... October 16, 2026 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42... October 16, 2026 यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क स्थगित होना कैट... October 16, 2026 बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी... October 16, 2026 पीजीजीसी-46 के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) ने आर्टिफिशियल... October 16, 2026 ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.