Home » सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन

सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन

by Gurdeep Singh

सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस, सेक्टर-14, चंडीगढ़ की ओर से 17 अक्टूबर, शनिवार को 33वीं शाम मां के नाम धार्मिक जागरण आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से मां की इच्छानुसार संपन्न होने तक चलेगा।
आयोजकों के अनुसार, इस अवसर पर हिमाचल वाले करनैल राणा एंड पार्टी मां का गुणगान करेंगे। रात 9 बजे भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
यह धार्मिक कार्यक्रम पीयू कैंपस, सेक्टर-14 स्थित मार्केट ग्राउंड में आयोजित होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

You may also like

Leave a Comment