Chandigarh कर्मचारियों के रुके वेतन का मामला गरमाया, अरविंद सिंह की पहल पर संजय टंडन ने चीफ इंजीनियर से की बातचण्डीगढ़ : जीएमसीएच-32 के इंजीनियरिंग विभाग, फायर एवं गैस प्लांट के कर्मचारियों के सितंबर माह के रुके वेतन का मामला अब गंभीरता से उठाया गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा मुद्दा उठाने के बाद अरविंद सिंह ने कर्मचारियों की समस्या को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन के संज्ञान में पहुंचाया। by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail मामले को गंभीरता से लेते हुए संजय टंडन ने डायरेक्टर-प्रिंसिपल से बात की और वेतन जल्द जारी होने का आश्वासन दिया। इसके बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह ने अरविंद सिंह को बताया कि वेतन का मामला अस्पताल प्रशासन के बजाय चीफ इंजीनियर श्री सी.बी. ओझा के स्तर पर है। अरविंद सिंह ने दोबारा पूरी जानकारी संजय टंडन को दी। इस पर संजय टंडन ने तत्काल चीफ इंजीनियर सी.बी. ओझा से बात की। बाद में उन्होंने स्वयं अरविंद सिंह को फोन कर बताया कि चीफ इंजीनियर से बातचीत हो गई है और सुबह जाकर मिलने को कहा है। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि इसके बाद भी कोई समस्या आती है तो उन्हें तुरंत जानकारी दी जाए। कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस पहल के बाद सितंबर माह का रुका हुआ वेतन जल्द जारी होगा। अरविंद सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के हक और जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित स्तर तक पहुंचाना उनका प्रयास रहेगा। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के दूसरे चरण के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में जुटेंगे हजारों युवा, तीन हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन next post चण्डीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से संवाद थिएटर ग्रुप ने प्रस्तुत की राम वनवास से चित्रकूट की धर्मसभा तक की भावपूर्ण रामलीला You may also like भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Memorandum Submitted to Punjab Chief Secretary Demanding Formation... October 16, 2026 सीबीसी के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त सचिव दीपर्वा लाकड़ा... October 16, 2026 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईएमए,... October 16, 2026 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42... October 16, 2026 यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क स्थगित होना कैट... October 16, 2026 बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी... October 16, 2026 पीजीजीसी-46 के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) ने आर्टिफिशियल... October 16, 2026 ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.