ChandigarhLatest कैम्बवाला में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘धेनुमानस गौकथा’ का शुभारंभ by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 12FacebookTwitterPinterestEmail श्री गोपाल गोलोक धाम रामेश्वरी भक्त आश्रम ट्रस्ट, शाखा कैम्बवाला द्वारा पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर सात दिवसीय ‘धेनुमानस गौकथा’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। यह कथा पूज्य श्री गोपाल मणि जी महाराज के मुखारविंद से 10 अक्टूबर तक गौ-कथा की रसधारा बहेगी। कथा रोजाना दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक जारी रहेगी।कथा आयोजन के उपलक्ष्य में आज एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सकेतड़ी शिव मंदिर से शुरू होकर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और ‘जय गोमाता’ के गगनभेदी जयघोष के साथ कथा स्थल श्री गोपाल गोलोक धाम, कैम्बवाला के परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों द्वारा कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।कलश यात्रा के समापन के बाद कथा स्थल पर सुंदर भजन-कीर्तन और कथा प्रवचन गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि जी अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को धेनुमानस गौकथा का रसपान कराया और कार्यक्रम के अंत में गौ माता की महाआरती की गई और उपस्थित समस्त संगत एवं श्रद्धालुओं में प्रसाद व भंडारा वितरित किया गया। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करेंगे इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक : 17 तारीख को ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ेंगे next post आया रे खिलौने वाला खिलौने लेकर आया रे… You may also like मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन... October 26, 2026 दिनेश दिक्षित को पंजाब भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल में... October 26, 2026 आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे... October 26, 2026 त्योहारों के सीजन में व्यापारियों के हितों पर... October 26, 2026 पीजीजीसी-46 में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को... October 26, 2026 नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और... October 26, 2026 जाट भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में... October 26, 2026 वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से... October 26, 2026 चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने प्रशासक से व्यापारिक समस्याओं... October 26, 2026 नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा विषय पर आधारित... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.