Chandigarh जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के दूसरे चरण के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में जुटेंगे हजारों युवा, तीन हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन by Gurdeep Singh October 16, 2026 written by Gurdeep Singh October 16, 2026 5FacebookTwitterPinterestEmail चण्डीगढ़ और पंजाब में नशे के खिलाफ दूसरा बड़ा आयोजन 17 अक्टूबर को, इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक होंगे शामिल चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़ और पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के दूसरे चरण को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 17 अक्टूबर को पंजाब यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए अब तक तीन हजार से अधिक युवा अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज, बॉलीवुड गायक बी प्राक और पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) मीनाक्षी गोयल उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम के संयोजक संजीव राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित पहले चरण की सफलता के बाद अब ‘जेन जी अगेंस्ट ड्रग्स, फेस 2, संस्कृति से जुड़ें’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब में नशे के खिलाफ युवाओं को एकजुट करने की दिशा में यह दूसरा बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। जिस प्रकार युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे उम्मीद है कि यह अभियान आने वाले समय में एक व्यापक जनआंदोलन बनेगा। संजीव राणा ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना आज समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। खुशी की बात है कि इस अभियान में अब संत समाज, कलाकार, शिक्षाविद् और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब संत समाज युवाओं को संस्कारों से जोड़ने और कलाकार उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए आगे आते हैं, तो समाज में बड़े बदलाव की उम्मीद पैदा होती है। राणा ने बताया कि कार्यक्रम में आध्यात्मिक विचारों के साथ संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं के साथ संवाद और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर को सेक्टर-17 में हजारों युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुटता दिखाई थी। अब पंजाब यूनिवर्सिटी में होने वाले दूसरे चरण को लेकर तीन हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन होना इस बात का संकेत है कि युवा अपने भविष्य के प्रति गंभीर हैं। संजीव राणा ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस देश को बचाने का काम देश का युवा ही करेगा। यदि युवा नशे के खिलाफ खड़ा हो जाए, तो समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान चंडीगढ़ तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के युवाओं को भी इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से 17 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस, सेक्टर-25 स्थित कन्वेंशन सेंटर में पहुंचकर अभियान का हिस्सा बनने की अपील की। संजीव राणा ने कहा कि देश का भविष्य सुरक्षित रखना है तो युवाओं को नशे से बचाना ही होगा। 20 सितंबर को सेक्टर-17 से नशे के खिलाफ जो आवाज उठी थी, वह अब पंजाब यूनिवर्सिटी से और बुलंद होगी। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक नशे के खिलाफ हर घर और हर युवा तक जागरूकता का संदेश नहीं पहुंच जाता। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post रेडक्रॉस के नाम पर फर्जीवाड़े पर शिकंजा, सेंट जॉन इंटरनेशनल के खिलाफ एफआईआर next post कर्मचारियों के रुके वेतन का मामला गरमाया, अरविंद सिंह की पहल पर संजय टंडन ने चीफ इंजीनियर से की बातचण्डीगढ़ : जीएमसीएच-32 के इंजीनियरिंग विभाग, फायर एवं गैस प्लांट के कर्मचारियों के सितंबर माह के रुके वेतन का मामला अब गंभीरता से उठाया गया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा मुद्दा उठाने के बाद अरविंद सिंह ने कर्मचारियों की समस्या को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन के संज्ञान में पहुंचाया। You may also like भारत विकास परिषद ने अयोजित की प्रांतीय समूह... October 16, 2026 सीखने की कोई उम्र नहीं होती : सीएससीए... October 16, 2026 Memorandum Submitted to Punjab Chief Secretary Demanding Formation... October 16, 2026 सीबीसी के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त सचिव दीपर्वा लाकड़ा... October 16, 2026 महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईएमए,... October 16, 2026 पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42... October 16, 2026 यूपीआई पर प्रस्तावित एमडीआर शुल्क स्थगित होना कैट... October 16, 2026 बिजवाड़ा शोरूम मार्केट में 34वीं माता की चौकी... October 16, 2026 पीजीजीसी-46 के कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) ने आर्टिफिशियल... October 16, 2026 ग्लोबल कंबोज एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन ने विभिन्न... October 16, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.