ChandigarhLatest नशे के खिलाफ युवाओं को प्रेरित करेंगे इंद्रेश उपाध्याय और बी प्राक : 17 तारीख को ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान से जुड़ेंगे by Gurdeep Singh October 5, 2026 written by Gurdeep Singh October 5, 2026 14FacebookTwitterPinterestEmail युवाओं को नशे से दूर रखने और देशभक्ति व सेवा की भावना से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे ‘जेन ज़ी अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान में आगामी 17 तारीख को पूज्य श्री इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक शामिल होंगे। दोनों युवाओं को सकारात्मक जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान के संयोजक संजीव राणा ने यह जानकारी देते हुए दोनों का समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि संतों और कलाकारों की भागीदारी से नशे के खिलाफ अभियान का संदेश अधिक युवाओं तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। राणा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ उनकी ऊर्जा को पढ़ाई, खेल, कला और समाज सेवा से जोड़ना जरूरी है। इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज का मार्गदर्शन और बी प्राक की भागीदारी युवाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने तथा देश और समाज के लिए योगदान देने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा अपने भविष्य को लेकर जागरूक हों, परिवार की उम्मीदों को समझें और देशभक्ति की राह पर आगे बढ़ें। इस संकल्प में साथ देने के लिए हम पूज्य इंद्रेश उपाध्याय जी महाराज और बी प्राक जी के आभारी हैं। संजीव राणा ने युवाओं से अभियान का हिस्सा बनने की अपील करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज बनाने के लिए परिवारों, शिक्षण संस्थानों और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post पंजाब के विभिन्न मुद्दों पर दिनेश दीक्षित की बीजेपी इंटेलेक्चुअल सेल के प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात next post कैम्बवाला में भव्य कलश यात्रा के साथ ‘धेनुमानस गौकथा’ का शुभारंभ You may also like मानसकोकिला स्वामी डॉ. मनीषा जी महाराज के पावन... October 26, 2026 दिनेश दिक्षित को पंजाब भाजपा इंटेलेक्चुअल सेल में... October 26, 2026 आज युवा वर्ग को खोखला कर रहे नशे... October 26, 2026 त्योहारों के सीजन में व्यापारियों के हितों पर... October 26, 2026 पीजीजीसी-46 में नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को... October 26, 2026 नव युवा रामलीला कमेटी ने किया प्रतिभाओं और... October 26, 2026 जाट भवन में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में... October 26, 2026 वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस की ओर से... October 26, 2026 चण्डीगढ़ बिजनेस काउंसिल ने प्रशासक से व्यापारिक समस्याओं... October 26, 2026 नशा मुक्ति और नशामुक्त युवा विषय पर आधारित... October 26, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.