Chandigarh नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन by Gurdeep Singh October 12, 2026 written by Gurdeep Singh October 12, 2026 3FacebookTwitterPinterestEmail श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महाजन सभा, चंडीगढ़ द्वारा नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर 11 अक्टूबर को महाजन भवन, सेक्टर-37 में अपोलो हॉस्पिटल, सेक्टर-8, नेत्र (अग्रवाल आई हॉस्पिटल), दांत (क्लोव डेंटल) के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजय सिंगला ने बताया कि शिविर में सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में लगभग 85 लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती सुनीता धवन, पूर्व महापौर रविकांत शर्मा, हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बी. पी. अरोड़ा एवं सचिव विनय कपूर, महाजन सभा के अध्यक्ष राम मूर्ति महाजन एवं सचिव आर. के. गुप्ता सहित महाजन सभा के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। श्रीमती सुनीता धवन ने शिविर की सराहना करते हुए श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महाजन सभा, चंडीगढ़ के इस जनहितकारी प्रयास की प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने के लिए आयोजकों को प्रोत्साहित किया। श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विकास गोयल, अजय सिंगला (हैप्पी), सुश्री रुचि कपूर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अजय सिंगला ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों, सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। श्री सनातन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट ने भविष्य में भी जनसेवा एवं सामाजिक कल्याण के ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। 0 comments 0 FacebookTwitterPinterestEmail Gurdeep Singh previous post श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन next post पुटा की मतदाता सूची में रीजनल सेंटरों के शिक्षकों को शामिल नहीं किए जाने पर लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल You may also like नवरात्रों का पर्व हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था... October 12, 2026 पीजीजीसी-42 में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक... October 12, 2026 रेलवे अंडरपास परियोजना आरयूबी-123-सी को लेकर बड़ी अपडेट,... October 12, 2026 ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक... October 12, 2026 ईएसआई ने श्राद्ध पक्ष में स्मृति वन में... October 12, 2026 पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का... October 12, 2026 जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और गौ-विरोधी शक्तियां बढ़ी... October 12, 2026 राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष... October 12, 2026 प्रभु श्री राम कथा में आचार्य पंडित ईश्वर... October 12, 2026 सेक्टर-11 के पीजीजीसी में ‘लिवर सेफ चंडीगढ़ इनिशिएटिव’... October 12, 2026 Leave a Comment Cancel Reply Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.